फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GoriGanga is still freeze in the Johar Valley

पिथौरागढ़: जोहार घाटी में छह किमी तक अब भी जमी है गोरीगंगा, कई सालों बाद हुआ ऐसा

Tue, 28 May 2019 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संजू पंत , अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)
संजू पंत , अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
GoriGanga is still freeze in the Johar Valley
अभी तक जमी हुई है गोरी गंगा - फोटो : अमर उजाला

जोहार घाटी में लास्पागाड़ से नहर देवी तक छह किमी क्षेत्र में गोरीगंगा अब भी जमी हुई है। पिछले वर्षों तक 15 मई तक ग्लेशियर पिघल जाते थे, लेकिन इस बार ज्यादा हिमपात होने से बर्फ जमी हुई है। इससे मिलम और उसके आसपास के ग्रामीणों को प्रवास पर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोनिवि की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट सौंप दी है। 

विज्ञापन


लोनिवि के जेई महेश कुमार पिछले हफ्ते मुनस्यारी-मिलम मार्ग का जायजा लेने लास्पा गांव तक गए थे। उन्होंने बताया कि लास्पागाड़ से नहरदेवी तक छह किमी क्षेत्र में गोरीगंगा अब भी जमी हुई है। नहर देवी से आगे ही पानी बह रहा है। ऊपरी क्षेत्र में मिलम, टोला, मर्तोली, लास्पा, नहर देवी और सीमा का अंतिम गांव दुंग तक ग्रामीण प्रवास पर जाते हैं। यह पूरा क्षेत्र बर्फ से पटा हुआ है। ग्लेशियरों को काट कर रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोनिवि ने मार्ग में बर्फ हटाने के लिए श्रमिक लगाए हैं लेकिन उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता एके बर्मन ने बताया कि रास्ते से बर्फ साफ करने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों को लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि बर्फ के ऊपर रास्ता बनाया जाएगा। टोला गांव के नाथ सिंह टोलिया ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व गोरीगंगा जमने की स्थिति हुई थी। तब से इस बार ही ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में बर्फबारी हुई थी।  पिछले वर्षों तक15 से 20 मई के बीच अधिकांश ग्लेशियर पिघल जाते थे। इस बार अभी ग्लेशियर पिघलना शुरू नहीं हुए हैं। इससे प्रवास पर जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed