फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gopinath temple Sunken stones of temple will be changed drainage system will be improved Uttarakhand news

Gopinath Temple: बदले जाएंगे धंसे पत्थर, सुधारा जाएगा ड्रेनेज सिस्टम, जानें पुरातन विभाग की कहीं ये बड़ी बातें

Thu, 29 Jun 2023 02:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Jun 2023 02:59 PM IST
सार

गोपीनाथ मंदिर को लेकर विभाग को प्राथमिक रिपोर्ट भेजी गई है। विभाग मंदिर के झुकने की बात से इनकार कर रहा है। मंदिर के पत्थर धंसने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन
Gopinath temple Sunken stones of temple will be changed drainage system will be improved Uttarakhand news
गोपीनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरातन विभाग गोपीनाथ मंदिर के झुकने को लेकर इनकार कर रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि कुछ पत्थरों के धंसने की बात सामने आ रही है। इन पत्थरों को बदला जाएगा। साथ ही मंदिर में पानी टपकने को लेकर यहां के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।

विज्ञापन

गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के हकहकूकधारियों ने पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन से मंदिर के झुकने को लेकर पत्र भेजा था। जिसके बाद पुरातत्व विभाग की ओर से मंगलवार को संरक्षक सहायक को गोपेश्वर भेजा गया। उन्होंने मामले को लेकर प्राथमिक रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हालांकि विभाग ने रिपोर्ट का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन मंदिर के झुकने की बात से विभाग इन्कार कर रहा है। हालांकि विभाग इस बात को स्वीकार कर रहा है कि मंदिर के कुछ पत्थर धंसे हुए हैं। जिनको बदला जाएगा। साथ ही मंदिर में पानी आने की जांच कर ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।

विज्ञापन

कैनोपी निकालने से बनी आशंका

इन दिनों पुरातन विभाग की ओर से मंदिर के आगे के हिस्से में लगी पुरानी लकड़ी की कैनोपी बदली जा रही है। जिसके बाद मंदिर का स्वरूप कुछ बदला नजर आ रहा है। मंदिर के जिस जगह पर पत्थर धंसने की बात सामने आ रही है वह कैनोपी के पीछे का हिस्सा है। कैनोपी निकालने से यह हिस्सा खाली हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ और उत्तरकाशी में भूस्खलन की जद में आए कई भवन, धीरे-धीरे खिसक रही जमीन, देखिए तस्वीरें

जल्द निरीक्षण को आएंगे अधीक्षण अभियंता

पुरातन विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज सक्सेना का कहना है कि मंदिर अपने पुराने स्वरूप में ही है। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ पत्थरों के धंसने की बात सामने आ रही है। जल्द मंदिर का निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी जरूरत होगी पत्थरों को बदला जाएगा। मंदिर के ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाएगा। उनका कहना है कि कैनोपी निकालने के बाद मंदिर कुछ बदला नजर आ रहा है, इसलिए यह आशंका बनी है। मंदिर का पूरा निरीक्षण किया जाएगा। जो भी जरूरी होगा वह कदम उठाए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed