फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gopeshwar: The slip maker turned out to be Corona positive in the district hospital had cut 200 slips before getting the report

गोपेश्वर: जिला अस्पताल में पर्ची बनाने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट मिलने से पहले काट चुका था 200 पर्चियां

Tue, 18 Jan 2022 12:02 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर ओपीडी में मौजूद लोग एक-एक कर खिसकने लगे। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Gopeshwar: The slip maker turned out to be Corona positive in the district hospital had cut 200 slips before getting the report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल गोपेश्वर की ओपीडी में पर्ची काटने वाले (पंजीकरण करने वाला) स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मी सुबह से करीब 200 लोगों की पर्चियां काट चुका था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी को खाली करवाया गया।

विज्ञापन


सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि मंगलवार को सभी अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी। सोमवार को विभिन्न गांवों से ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी कोरोना की एंटिजन जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि इससे पूर्व वह करीब 200 तक पर्चियां बना चुका था।

विज्ञापन

कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर ओपीडी में मौजूद लोग एक-एक कर खिसकने लगे। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी समेत 14 संक्रमित

क्षेत्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लग गए हैं। सोमवार को यहां खंड विकास अधिकारी सहित 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी पोखरी के अधीक्षक डा. मोहम्मद आशिक अल्वी ने बताया कि विकासखंड कार्यालय में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अन्य नौ लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सबको होम आइसोलेशन में रखकर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

एसडीएम समेत 30 लोग कोरोना संक्रमित

एसडीएम श्रीनगर और एचएनबी गढ़वाल विवि के एक शिक्षक सहित 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के तीन जवान और गढ़वाल विवि के छात्रावास में तीन छात्र-छात्राएं भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। विवि के छात्रावासों के 13 छात्र-छात्राएं अब तक पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से पांच छात्रावासों में रह रहे हैं। विवि के चीफ हॉस्टल वार्डन प्रो. दीपक कुमार ने बताया कि संक्रमित छात्रों को आइसोलेट किया गया है। छात्रावासों के सभी 600 छात्र-छात्राओं की सैंपलिंग कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed