फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods worth lakhs stolen from teacher's house

शिक्षक के घर से लाखों का माल चोरी

Wed, 12 Oct 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from teacher's house
एक शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैंट थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पंकज मलिक निवासी आकाशदीप कॉलोनी चकराता रोड और उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। दोनों इस वक्त त्यूनी क्षेत्र में तैनात हैं। वह छुट्टियों के दिनों में घर आते हैं। घर में उनकी मां रहती हैं। वह सात अक्तूबर को घर पर ताला लगाकर हरिद्वार में बेटी के यहां चली गईं। सोमवार को वापस घर पहुंचकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर अंदर से 30 हजार रुपये नकदी, लॉकर से सोने की चेन, अंगूठी, दस के नए नोटों की चार गड्डी, चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान चुरा ले गए थे। जांच में पता चला कि चोर बाउंड्री वाल से कूदने के बाद गेट की जाली काटकर अंदर पहुंचे। पंकज मलिक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed