फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods worth lakhs burnt due to fire in the house of Rajpur area

राजपुर क्षेत्र के मकान में अग्निकांड से लाखों का माल जला

Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt due to fire in the house of Rajpur area
राजपुर क्षेत्र में एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई। वहां रखा सारा सामान खाक हो गया। गनीमत रही कि कमरे में रखे एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

राजपुर एसओ मोहन सिंह ने बताया कि अग्निकांड मालसी स्थित चंपा देवी के मकान में हुआ था। वह यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रहती हैं। पास ही में उनके बेटे भी रहते हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे मकान की ऊपरी मंजिल से उठते धुएं को देखकर स्थानीय नागरिकों ने शोर मचाया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आननफानन स्थानीय लोगों ने चंपा देवी और परिवार को मकान से बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद राजपुर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं।
विज्ञापन

उन्होंने आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चंपा देवी के बेटे सूरज कुमार ने बताया कि ऊपर कमरे में कोई नहीं था। वहां काफी सामान रखा हुआ था, जो जल गया है। वहां एक सिलिंडर भी रखा था। गनीमत रही कि सिलिंडर ने आग नहीं पकड़ी और धमाका बच गया। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। दमकल विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री गणेश जोशी ने लिया घटनास्थल का जायजा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अग्निकांड स्थल का जायजा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से रहने-खाने आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed