फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods worth lakhs ashes due to fire in the room

नकरौंदा में कमरे में लगी आग, लाखों का सामान राख

Mon, 13 Jun 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs ashes due to fire in the room
नकरौंदा में रविवार को सुबह एक घर के कमरे में आग लगने से स्कूटी, टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हर्रावाला निवासी वेदपाल जायसवाल का नकरौंदा में मकान में है। मकान में बिजनौर निवासी महेश बतौर किरायेदार रहता है। हर्रावाला चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल ने बताया कि महेश कबाड़ी का काम करता है। वह सुबह नौ बजे कमरा बंद कर काम पर चला गया था। कमरे में स्कूटी सहित टीवी, फ्रिज आदि सामान रखा हुआ था। सुबह करीब नौ बजे अचानक कमरे से आग की लपटें और धुआं उठने लग गया, जिससे बगल में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही आसपास के लोग खुद भी आग बुझाने में लग गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले पूरा सामान जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। फिर भी अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed