फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news: Heli services will start from Dehradun to Pithoragarh-Almora from August 26

अच्छी खबर: 26 अगस्त से देहरादून से पिथौरागढ़-अल्मोड़ा के लिए शुरू होंगी हेली सेवाएं, रोजाना होगा संचालन

Tue, 23 Aug 2022 08:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 08:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टिविटी की जरूरत है।

विज्ञापन
Good news: Heli services will start from Dehradun to Pithoragarh-Almora from August 26
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं में जल्द ही नई तेजी आएगी। 26 अगस्त से देहरादून से पिथौरागढ़ और देहरादून से अल्मोड़ा के लिए रोजाना हेली सेवा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टिविटी की जरूरत है। वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-देहरादून के लिए एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत गतिमान है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक इस संबंध में एयरलाइंस का चयन कर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे 2 बी से 3 सी में अपग्रेड किया जाना चाहिए, जिस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि जल्द ही इस संबंध में उत्तराखंड सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू किया जाएगा। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन संजीव कुमार, अपर सचिव नागरिक उड्डयन उषा पाडी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 से हेली सेवाएं

मुख्यमंत्री धामी ने पवन हंस को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा के सुचारू संचालन और अल्मोड़ा को हेली सेवा से जोड़ने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 26 अगस्त से प्रत्येक दिन पवन हंस की हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए।

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का होगा ओएलएस सर्वे

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुमाऊं की एयर कनेक्टिविटी के लिए पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। उन्होंने इसके विस्तारीकरण को ऑब्सटेकल लिमिटेशन सरफेस (ओएलएस) सर्वे का अनुरोध किया। इस पर मंत्री ने 30 नवंबर तक ओएलएस सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गौचर व चिन्यालीसौड़ के दो छोटे एयरपोर्ट की डीपीआर तैयार करने निर्देश भी अपने अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed