फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news has come from foreign soil for cricket lovers

Dehradun News: राघवी की बल्लेबाजी से टूटा भारतीय टीम की हार का सिलसिला

Mon, 19 Aug 2024 03:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Good news has come from foreign soil for cricket lovers
Iऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला ए टीम ने दर्ज की जीतI
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों के लिए विदेशी धरती से अच्छी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला ए टीम ने रविवार को जीत दर्ज की। इस मैच में उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट ने कमाल की बल्लेबाजी की, जिसके दम पर भारतीय टीम की हार का सिलसिला भी टूट गया।
इस दौरे में अब तक भारतीय महिला ए टीम को लगातार पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसमें तीन टी-20 और दो 50-50 ओवर के वन डे मुकाबले शामिल हैं। तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम को 171 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में राघवी ने 64 गेंदों में सबसे अधिक शानदार 53 रनों की पारी खेली। जबकि, कप्तान मिनू मानी ने 34 रनों का योगदान दिया। जीत के बाद राघवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी साझा की और उन्होंने लिखा जीत की खुशी। राघवी ने साल 2022 के महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगा कीर्तिमान रचा था।
विज्ञापन


मूल रूप से टिहरी जिले के चंगोरा गांव की रहने वाली राघवी ने साल 2022 में खेले गए अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में नागालैंड के खिलाफ हुए मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 219 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed