{"_id":"5ab2997b4f1c1b3a058b675c","slug":"good-news-for-unemployed-youths-about-employment-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द रोजगार नीति लाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द रोजगार नीति लाएगी सरकार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भराड़ीसैंण(गैरसैंण)
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
गैरसैंण से सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। राज्य सरकार ने साफ किया है कि बेरोजगारों के लिए वर्तमान में कोई रोजगार नीति नहीं है, लेकिन सरकार बहुत जल्द स्पष्ट रोजगार नीति लेकर सामने आएगी।
विज्ञापन
सरकार ने साफ किया है कि बेरोजगारी भत्ते जैसी योजना बुरी तरह फ्लाप रही है। इसलिए सरकार का इस पर आगे बढ़ने का कोई इरादा नहीं है। प्रश्नकाल के दौरान बुधवार को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के सवाल को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विधायक महेंद्र भट्ट, विनोद कंडारी और सुरेश राठौर का साथ मिला।
विज्ञापन
जवाब देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के कौशल विकास के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। 2020 तक एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार मेलों की संख्या को बढ़ाएगी।
विज्ञापन