ट्रेन पैसेंजर्स हैं तो ध्यान दीजिए, टिकट को लेकर रेलवे ने शुरू की यह नई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब जनरल टिकट खरीदना और आसान हो जाएगा। रेलवे ने उत्तराखंड में कुमाऊं के दस रेलवे स्टेशनों पर जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) रखने का फैसला लिया है।
इस व्यवस्था के शुरू होने से स्टेशन के बाहर यात्री आसानी से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है। इसमें कई बार समय ज्यादा लगता है।
इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, काशीपुर, रामनगर, रुद्रपुर सिटी, किच्छा, खटीमा, बाजपुर, टनकपुर रेलवे स्टेशनों में यूटीएस के माध्यम से कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए जेटीबीएस नियुक्त करने के लिए 27 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं।
बता दें कि जेटीबीएस का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और रेलवे की ओर से उन्हें प्रति टिकट की बिक्री पर उन्हें दो रुपये कमीशन दिया जाएगा।
कुमाऊं के दस स्टेशनों के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के 38 स्टेशनों में 1400 जेटीबीएस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। टेंडर कमेटी के निर्णय के बाद उम्मीद है कि मई से इस सेवा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।
- प्रशांत कुमार, एसीएम, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल