फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news for customers: Before Holi, you will get this special gift from Reliance Jio and Google in Uttarakhand

ग्राहकों के लिए खुशखबरी: होली से पहले रिलायंस जियो और गूगल की तरफ से मिलेगा ये खास तोहफा, जल्दी से पढ़िए और उठाएं फायदा

Tue, 15 Mar 2022 03:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Mar 2022 03:24 PM IST
सार

रिलायंस जियो और गूगल होली से ठीक से पहले ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। ग्राहकों को इससे कई सुविधाएं मिलने वाली हैं।

विज्ञापन
Good news for customers: Before Holi, you will get this special gift from Reliance Jio and Google in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

 रिलायंस जियो और गूगल का 4जी स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट अब उत्तराखंड के 1200 से अधिक मोबाइल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी ने होली से पहले पूरे उत्तराखंड में ग्राहकों के लिए इसे उपलब्ध करा दिया है। ये फोन गूगल के नए प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह ‘ट्रांसलेशन और रीड अलाउड’ जैसे खास फीचर्स से लैस है। अब 2जी मोबाइल ग्राहक भी इस सस्ते 4जी मोबाइल से जियो की हाई स्पीड 4जी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, जियोफोन नेक्स्ट 1999 रुपये की डाउनपेमेंट देकर ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। शेष रकम का भुगतान 18 से 24 महीने की 300 से 600 रुपये की ईएमआई में किया जा सकता है। फोन को ग्राहक 6499 रुपये में बिना फाइनेंस के भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


फोन में स्क्रीन रीडिंग और ट्रांसलेशन का बेहतरीन फीचर
ट्रांसलेशन फीचर के जरिये किसी भी भाषा के टेक्स्ट का फोटो खींचकर उसका ट्रांसलेशन अपनी भाषा में कर सकते हैं और उसे सुन भी सकते हैं। साथ ही आप फोन के कैमरा में ऊपर देख सकते हैं कि स्टोरेज के हिसाब से कितने फोटो खींच सकते हैं या कितनी देर की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani Medical College: छात्रों के साथ हुई थी रैगिंग, प्रबंधन डाल रहा था मामले पर पर्दा, पांच घंटे चली पूछताछ में हुए कई खुलासे

जियोफोन नेक्स्ट में 5000 से ज्यादा फोटो स्टोर किए जा सकते हैं। फोन में स्क्रीन रीडिंग और ट्रांसलेशन का बेहतरीन फीचर भी है जो सिर्फ एक टच पर सामने आ जाता है। इसमें आपको हिंदी, पंजाबी सहित 10 भारतीय भाषाओं में अनुवाद की सुविधा मिलती है। फोन में आपको ओटीजी सपोर्ट भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed