{"_id":"6050ac7e8ebc3e8d1654f8f0","slug":"goldie-murder-case-lifetime-imprisonment-four-accused-including-criminal-jeeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डी हत्याकांड: कुख्यात जीवा समेत चार को आजीवन कारावास, साक्ष्य के अभाव में दो दोष मुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोल्डी हत्याकांड: कुख्यात जीवा समेत चार को आजीवन कारावास, साक्ष्य के अभाव में दो दोष मुक्त
Tue, 16 Mar 2021 06:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
जेल (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में कुख्यात बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा समेत चार आरोपियों को द्वितीय अपर जिला जज सहदेव सिंह ने कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं दो आरोपियों निखिल ठाकुर व रितेश शर्मा को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता राजकुमार व नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की बिल्केश्वर कॉलोनी में रहने वाले अमित दीक्षित उर्फ गोल्ड़ी की छह मार्च 2017 को गोली मारकर घायल कर दिया था। वह अपने घर से चाय पीकर कंबल की दुकान पर जाने के लिए निकले थे। गोल्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में गोल्डी के ससुर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के इशारों पर दो शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसमें हरिद्वार निवासी विवेक ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर ने शूटरों की मदद की थी। विक्की ने बताया था कि बदमाश सुभाष सैनी को मारने आए थे, लेकिन धोखे में अमित दीक्षित को मार दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच करते हुए कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उर्फ डॉक्टर निवासी आदमपुर थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर यूपी, हाल पता सोनिया विहार दिल्ली, शूटर मुजाहिद उर्फ खान उर्फ पप्पू उर्फ मनोज उर्फ साहिल निवासी एमडीडीए पंचपुरी कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून, शूटर शाहरुख उर्फ पठान उर्फ धप्पू निवासी ग्राम टंकी चौक खालापार मुजफ्फरनगर यूपी, विवेक ठाकुर उर्फ विक्की व उसके भाई निखिल ठाकुर निवासी बद्री बावला की धर्मशाला बड़ी सब्जी मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार व आरोपी रितेश शर्मा निवासी बिड़ला भवन बिरला रोड कोतवाली नगर हरिद्वार को अलग अलग गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, शूटर शाहरुख व मुजाहिद, और विक्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सरकारी पक्ष ने 18 गवाह पेश किए थे।
विज्ञापन
तत्कालीन एसएसपी पर उठी थी अंगुली
हरिद्वार में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का व सुनील राठी वर्चस्व तोड़ने का श्रेय उस समय के एसएसपी रहे कृष्ण कुमार वी को जाता है। जब गोल्डी मर्डर केस का खुलासा किया तो उन्होंने विक्की को गिरफ्तार किया था। उस समय व्यापारियों ने इसका विरोध किया था कि विक्की ने हत्या नहीं की है, लेकिन बाद में जब इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने शॉर्प शूटर मुुजाहिद को पकड़कर खुलासा किया था तो व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास जताया था। बता दें, सुनील राठी की मां को भी उन्होंने जेल भेजा था जबकि संजीव जीवा के नेटवर्क को ध्वस्त किया था।