{"_id":"64cd5c9735a6d009fd025696","slug":"golden-opportunity-for-agniveers-to-enter-ignou-dehradun-news-c-5-drn1037-215921-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अग्निवीरों के लिए इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका, कौशल आधारित पांच कार्यक्रम किए गए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अग्निवीरों के लिए इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका, कौशल आधारित पांच कार्यक्रम किए गए शुरू
Sat, 05 Aug 2023 03:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 03:19 PM IST
सार
वरिष्ठ निदेशक डाॅ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि अग्निवीरों के लिए पांच कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। जिसमें बीएएएस- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स), बीएएएसटीएम- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) पर्यटन प्रबंधन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इग्नू ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित पांच कार्यक्रम शुरू किए हैं। ये कार्यक्रम कौशल शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति की सिफारिश के अनुरूप भी हैं। इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय वर्ष या सेेेेेेमेस्टर् लिए दोबारा पंजीकरण के आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। छात्र https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Mansi Negi: उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल का चीन में बजा डंका, कांस्य पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन
विज्ञापन
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ निदेशक डाॅ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया, पांच कार्यक्रमों में बीएएएस- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स), बीएएएसटीएम- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) पर्यटन प्रबंधन, बीएएएसएमएसएमई- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) एमएसएमई, बीसीओएमएएस- बैचलर ऑफ कॉमर्स (एप्लाइड स्किल्स) और बीएससीएएस- बैचलर ऑफ साइंस (एप्लाइड स्किल्स) शामिल हैं। इसमें 120 क्रेडिट शामिल हैं। 60 क्रेडिट के पाठ्यक्रम इग्नू की ओर से पेश किए जाते हैं जबकि शेष 60 क्रेडिट सशस्त्र बलों की ओर से सेवाकालीन कौशल शिक्षा के रूप में पेश किए जाते हैं।
विज्ञापन