फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   golden chance to become a voter 

वोटर बनने का मौका अंतिम मौका, जल्दी करें नहीं तो पछताएंगे

Thu, 13 Jul 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
golden chance to become a voter 

अगर आप 18 साल के हो चुके है और अभी तक आप मतदाता सूची में शामिल नही हो पाए हैं तो चिंता की बात की बात नही है। अब निर्वाचन आयोग ने आपकों मतदाता सूची में शामिल होने का एक और मौका दे दिया है।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी गई है। ज्यादा से ज्यादा युवतियों, युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके  इसके लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियों में भी फेरबदल कर दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब 11 से 31 जुलाई तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए जिले में 1625 बूथ लेवल आफिसर यानी बीएलओ घर घर जाकर ऐसे युवाओं, युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कर रहे है जिन्होंने एक जनवरी 2017 को 18 साल की उम्र पूरी कर ली है। 

बूथ लेवल एजेंट नियुक्त

golden chance to become a voter 
जिला निर्वाचन अधिकारी मुरुगेशन ने बताया कि जिले के सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके, इसके लिए स्कूल कालेजोें के प्रबंधन तंत्र की भी मदद ली जा रही है।

स्कूल कालेजों के प्रबंधकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अपने कालेजों में ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करें जो छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में शामिल कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

इसके साथ ही कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा समेत तमाम राजनीतिक दलों से भी मदद मांगी गई है कि वे अपने स्तर पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें जो बीएलओ से संपर्क कर अपने अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने में अपनी अहम भूूमिका निभाएं।

​जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम एक से 31 जुलाई तक होना था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 जुलाई से 160 अगस्त तक कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed