{"_id":"a2f9b4051480a8048490e95d1f2a6615","slug":"gold-silver-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर के भेदी' ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'घर के भेदी' ने उड़ाया लाखों का माल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून का एक परिवार बेटी के विवाह में शामिल होने वैडिंग प्वाइंट गया और उधर, चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपयों का ज्वेलरी और नगदी साफ कर दी। परिवार ने चोरी का शक अपने ही तलाकशुदा बेटी के पति पर लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा
अधोईवाला निवासी वकील अहमद की बेटी आयशा का विवाह रविवार को रायपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में चल रहा था। पूरा परिवार विवाह में शामिल था। शाम पांच बजे परिवार वापस घर आया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। जबकि अंदर सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
वकील अहमद की सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि घर पर सभी पांच बेटियों की ज्वेलरी जो लगभग 35 तोला सोना, एक किलो चांदी व एक लाख चालीस हजार रुपये नगदी थी, जो गायब है।
विज्ञापन
दामाद पर लगाया चोरी का आरोप
वकील ने पुलिस को दी तहरीर में अपने एक तलाकशुदा बेटी के पति पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि उनका दामाद पूर्व भी ऐसी चोरियां कर चुका है। उसे पता था कि रुपया और ज्वेलरी घर में कहां रखी हुई है।
वकील अहमद गढ़ीकैंट आर्मी क्षेत्र में स्थित सिविलियन स्टोर कीपर है। एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया परिजनों ने जिस दामाद पर आरोप लगाया है। उससे पूछताछ की जाएगी।