{"_id":"65b2d1cc10c26d165b0ae464","slug":"gold-and-bronze-medal-for-uttarakhand-in-khelo-india-dehradun-news-c-5-1-drn1030-336812-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन
I
II- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठे संस्करण का आयोजन
I
Iजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठे संस्करण के पहले दिन उत्तराखंड के प्रभु महतो ने 3000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल लेकर राज्य का मान बढ़ाया। वहीं, दूसरे दिन उत्तराखंड के राहुल सरनालिया ने 1500 मीटर में गोल्ड मेडल व प्रियांशु ने ब्रॉन्ज मेडल लेकर राज्य का मान बढ़ाया।
I
Iराहुल सरनालिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और प्रियांशु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र हैं। दोनों मेडेलिस्ट एथलीट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के वरिष्ठ कोच लोकेश कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रभु महतो एसटीसी काशीपुर में वरिष्ठ कोच चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
I
Iएथलिट्स और उनके कोच की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, सहायक निदेशक खेल विभाग राजेश ममगांई, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ओलंपियन मनीष रावत, देव भूमि द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप बिष्ट, अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट प्रीतम बिंद, अंतरराष्ट्रीय कोच गुरफूल सिंह ने बधाई दी।I