फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gold and 70 lakh cash caught from bjp leader property by income tax team

भाजपा नेता के ठिकानों से आयकर टीम को मिले 70 लाख कैश और 3 किलो सोना, लॉकर देख हैरानी में पड़े

Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Gold and 70 lakh cash caught from bjp leader property by income tax team
इनकम टैक्स की टीम

भाजपा नेता अनिल गोयल के प्रतिष्ठानों से आयकर विभाग की टीम ने 70 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इसके अलावा तीन किलो सोना, सात लॉकर भी मिले हैं, जिनमें सोना बताया जा रहा है। आयकर विभाग 300 से ज्यादा जमीनों की रजिस्ट्री देखकर हैरान है। अब इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की इनवेस्टिगेशन से जुड़ी 13 टीमें शुक्रवार से लगातार भाजपा नेता अनिल गोयल और कई बिजनेस में उनके पार्टनर यमुनानगर के गर्ग परिवार के प्रतिष्ठानों पर रेड कर रही हैं। आयकर सूत्रों के मुताबिक, दो दिन की छानबीन में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


अनिल गोयल के आवास से आयकर विभाग ने करीब 32 लाख रुपये बरामद किए हैं। उनके सभी प्रतिष्ठानों से आयकर विभाग ने करीब 70 लाख रुपये बरामद करते हुए सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अनिल के घर से तीन किलो सोने की ज्वैलरी, सात लॉकर का पता चला है। बताया जा रहा है कि इन सभी लॉकर में भी सोने के गहने ही हैं। अब आयकर विभाग की टीम अगले हफ्ते इन लॉकर की जांच करेगी। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की जांच पड़ताल जारी थी।
 

300 से ज्यादा जमीनों की रजिस्ट्री

अनिल गोयल के परिवार के नाम पर जमीन खरीद के भी चौंकाने वाले त्य सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जमीनों की खरीद की 300 से ज्यादा रजिस्ट्री के कागज पकड़ में आए हैं। अब इनमें यह देखा जा रहा है कि कुल कितनी जमीन खरीदी गई है। जमीन खरीद के लिए पैसा कहां से खर्च किया गया है।

सहारनपुर रोड पर खरीदी विवि की जमीन
गोयल परिवार पहले से ही क्वांटम यूनिवर्सिटी का संचालन कर रहा है। अब वह देहरादून में भी एक यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी में थे। इसके लिए सहारनपुर रोड पर करीब 40 एकड़ जमीन सामने आई है। आयकर विभाग की टीम अब इस जमीन का मूल्यांकन करने जा रही है। इसमें खर्च की गई रकम का भी लेखा जोखा तलाशा जा रहा है।

गोयल परिवार की 40 कंपनियां
गोयल परिवार की 40 कंपनियां सामने आई हैं। इसमें उमंग साड़ी, क्वांटम यूनिवर्सिटी के एमएमडी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अलावा महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड, क्वालिटी मार्ट प्राइवेट लिमिटेड,  एलेक्सिया पैनल्स के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा उनके पार्टनर गर्ग परिवार के भी यमुनानगर में पंजाब प्लाइवुड, पंजाब प्लाई इंडस्ट्री, पंजाब पीनियर्स लिमिटेड के नाम से कंपनियां सामने आई हैं।

स्टॉक वेरिफिकेशन बना टेढ़ा काम
आयकर विभाग के लिए क्वालिटी हार्डवेयर के अलावा उनके गोदामों का स्टॉक वेरिफाई करना मुसीबत बन गया है। एक स्टोर का वेरिफिकेशन किया तो पता चला कि पांच करोड़ रुपये वैल्यू है। अभी क्वालिटी हार्डवेयर सहित कई गोदाम का वेरिफिकेशन बाकी है। यह रकम कहीं अधिक तक पहुंच सकती है।

बच्चे-पत्नियां सभी डायरेक्टर

गोयल परिवार ने कारोबार को आगे बढ़ाते हुए जितनी कंपनियां बनाई हैं, उनमें पैसा खपाने को भी बड़े इंतजाम किए थे। उनके बच्चे और पत्नियां सभी को कंपनियों में डायरेक्टर बनाया गया है। गोयल परिवार की बहुएं वैसे तो गृहिणी हैं लेकिन उनके नाम से दस-दस लाख रुपये तक वेतन हर माह जारी किया जा रहा है। यह पैसा आगे इनवेस्ट किया जा रहा है।   

मोबाइल फॉर्मेट करके पहुंचे अनिल गोयल
आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को सुबह जैसे ही अनिल गोयल के घर व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की तो वह अनिल गोयल की तलाश में भी थे। उन्होंने परिजनों के मार्फत संपर्क किया। शुक्रवार को देरशाम अनिल गोयल आयकर विभाग की टीम के सामने आए। उनका मोबाइल देखकर विभाग के अधिकारी हैरत में पकड़ गए।

अनिल ने अपना मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था। अब इस मोबाइल का पूरा डाटा रिकवर करने में आयकर विभाग के पसीने छूट रहे हैं। उन्हें शक है कि कुछ सुबूत छिपाने के लिए ही अनिल गोयल ने अपना मोबाइल फॉर्मेट किया। मामले में अनिल गोयल से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें एसएमएस भी किया गया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।

आयकर विभाग की 13 टीमें सभी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही हैं। कई अहम बातें सामने आई हैं लेकिन अभी नहीं बताई जा सकती। जैसे ही इवेल्यूएशन पूरा हो जाएगा तो कुछ कहा जा सकेगा। अगर गोयल परिवार सहयोग करे तो ज्यादा आसानी होगी।
-अमरेंद्र कुमार, प्रधान निदेशक आयकर(जांच)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed