फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news for HMT watch company ranibagh.

खुशखबरीः फिर लौट सकती है HMT की 'धड़कन'

Wed, 20 May 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 20 May 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
good news for HMT watch company ranibagh.

बंद होने की कगार पर पहुंची एचएमटी की 'धड़कन' फिर लौट सकती है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की टीम ने मंगलवार को उत्तराखंड स्थित एचएमटी रानीबाग इकाई का दौरा किया और मशीनों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही अब तक बनाए गए रक्षा उपकरण संबंधी सामान की गुणवत्ता भी परखी।

टीम ने रानीबाग इकाई को रक्षा मंत्रालय के अधीन किए जाने को लेकर संभावनाएं तलाशीं।

मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के चार सदस्यीय दल में शामिल कोलकाता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के डायरेक्टर जीसी एरेन, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड कोलकाता के डिप्टी डायरेक्टर वीके सिंह, देहरादून से ब्रिगेडियर एसडी चौधरी और रक्षा मंत्रालय के प्लानिंग अफसर एसएस सोलबीया एचएमटी रानीबाग पहुंचे।

विज्ञापन

कर्मचारियों के हित में लिया जाएगा फैसला

good news for HMT watch company ranibagh.

दल ने पहले रानीबाग के जीएम एससी कांडपाल के साथ बैठक की। उसके बाद फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों की क्षमता, एक्यूरेसी, जमीन, क्वार्टर आदि की जानकारी ली।

टीम ने फैक्ट्री को पानी की सप्लाई कहां से होती है इस बाबत भी जानकारी ली। दल के सदस्यों ने डिफेंस के पिछले कामों के बारे में भी जाना। इस बाद यूनियन पदाधिकारियों एवं प्रबंधन के साथ बैठक की।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड कोलकाता के डिप्टी डायरेक्टर वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन एचएमटी रानीबाग को लिए जाने की बात चल रही है।

इसी संबंध में टीम संभावनाएं तलाशने आई थी। उन्होंने कहा कि यहां मशीनें अच्छी हैं और उम्मीद की किरण अभी बाकी है। टीम अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपेगी। सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed