फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GNM Course 583 seats will close soon in Uttarakhand

जल्द उत्तराखंड में बंद हो जाएंगी जीएनएम की 583 सीटें, केवल इस कोर्स में मिलेगा दाखिला

Mon, 01 Apr 2019 03:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Apr 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
GNM Course 583 seats will close soon in Uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देशभर में वर्ष 2021 से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी(जीएनएम) का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा। इस फैसले के बाद उत्तराखंड में 583 जीएनएम की सीटें खत्म हो जाएंगी। इंडियन नर्सिंग काउंसिल(आईएनसी) ने इस कोर्स का बंद करने का फैसला लिया है। इससे जुड़ी फैकल्टी को बीएससी नर्सिंग कोर्स में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


इंडियन नर्सिंग काउंसिल के तहत देशभर में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इनमें से जीएनएम कोर्स में 12वीं के बाद दाखिले लिए जाते हैं।
विज्ञापन


यह कोर्स आईएनसी की गवर्निंग बॉडी की बैठक में बंद करने का फैसला लिया गया है। आईएनसी के सचिव रतीश नायर के मुताबिक, इस पाठ्यक्रम में केवल सत्र 2020-21 में ही दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र 2021-22 से यह कोर्स बंद कर दिया जाएगा। जो छात्र इस कोर्स में पढ़ रहे होंगे, उनके लिए कोर्स संचालित रहेगा। 2021 से इस कोर्स में कोई भी नया दाखिला नहीं लिया जाएगा।

इसके बजाए छात्रों के लिए बीएससी नर्सिंग का विकल्प है। कॉलेजों की फैकल्टी भी इसी कोर्स के अधीन काम करेंगी। उत्तराखंड में जीएनएम की 583 सीटें हैं। यह सभी सीटें वर्ष 2021 से खत्म हो जाएंगी।

उत्तराखंड में किस कोर्स की कितनी सीटें
इतनी सीटों पर मौका
जीएनएम : 583
एएनएम : 363
बीएससी नर्सिंग : 465
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग : 70
एमएससी नर्सिंग : 50

आयु में छूट देने के लिए परीक्षा
नर्सिंग कोर्स कर रहे छात्रों के लिए एक राहत की खबर है। आईएनसी ने तय किया है कि छात्र को कोर्स की अवधि बीतने के बाद भी मौका मिल सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें संबंधित राज्य के विश्वविद्यालय की एक बुनियादी परीक्षा पास करनी होगी। वहीं, सरकारी एएनएम या मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर को भी एएनएम कोर्स की अवधि में आयु में छूट का प्रावधान किया गया है।

इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से जीएनएम कोर्स बंद करने की सूचना भेजी गई है। इसी हिसाब से इस कोर्स को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-प्रो. विजय जुयाल, कुलसचिव, एचएनबी मेडिकल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed