{"_id":"5db456918ebc3e014c4b792e","slug":"gmvn-employees-will-get-diwali-bonus-this-time-after-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमवीएन कर्मचारियों की दिवाली होगी जगमग, नौ साल बाद इस बार मिलेगा बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमवीएन कर्मचारियों की दिवाली होगी जगमग, नौ साल बाद इस बार मिलेगा बोनस
Sun, 27 Oct 2019 09:05 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 1300 अधिक दैनिक और नियमित गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारियों की दीपावली इस बार जगमग होगी। निगम कर्मचारियों को नौ साल बाद इस बार दीपावली का बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
निगम की प्रबंध निदेशक ईवा आशीष के मुताबिक कर्मचारियों की मेहनत के चलते निगम इस बार लाभ की स्थिति में है, यही वजह है कि वर्ष 2010 के बाद इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में केदारनाथ आपदा के बाद से निगम लगातार घाटा झेलता आ रहा था। निगम के कुछ अतिथि गृह लगातार घाटे में चल रहे थे। यही वजह थी कि कर्मचारियों को बोनस तो दूर समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
उनकी ग्रेज्यूटी भी लटकी थी। इसके अलावा निगम के जर्जर हो चुके अतिथि गृहों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही थी, लेकिन इस बार कर्मचारियों की मेहनत के चलते निगम फिलहाल नौ करोड़ के प्रोफिट में है।
जिसे देखते हुए दैनिक एवं नियमित सभी कर्मचारियों को समान रूप से तीन हजार रुपये बोनस दिया जा रहा है। निगम की प्रबंध निदेशक ईवा आशीष के मुताबिक कर्मचारियों को ग्रेज्यूटी का साढ़े चार करोड़ रुपया दे दिया गया है। जबकि जर्जर बने अतिथि गृहों की मरम्मत कराई जा रही है।