फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN employees were on work boycott for two hours

दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे जीएमवीएन के कर्मचारी

Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
GMVN employees were on work boycott for two hours
निगमों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एफएलटू, खनन व पर्यटन के निर्माण संबंधी सभी कार्य निगमों को देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जीएमवीएन एवं इससे जुड़ी इकाइयों के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में दो घंटे कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगमों को 50-50 करोड़ की आर्थिक मदद देने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले विगत 26 अगस्त से कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया गया। जीएमवीएन मुख्यालय में आयोजित सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख संस्थाएं हैं। दोनों निगमों के कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी अपनी जान की परवाह न कर कोविड केयर सेंटर में सेवा की और गैस वितरण भी किया। इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित नहीं कर रही है। साथ ही दोनों निगमों में 15-20 वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों का विनियमितीकरण नहीं हो पा रहा है। महासंघ लगातार मांगों को उठा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सभा में महामंत्री आशीष उनियाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, अजय कांत शर्मा, उदय सिंह, नरेंद्र कंडारी, मनमोहन, सुनील सिंह, अनूप बिष्ट ने संबोधित किया। कार्यबहिष्कार और धरने में जीएमवीएम, होटल द्रोण, ईपीएफ कार्यालय, हिमानी गैस सर्विस, गढ़ी कैंट गैस सर्विस, पर्यटक आवास गृह डाकपत्थर, आसन बैराज, होटल गढ़वाल टेेरेस मसूूरी, मसूरी गैस सर्विस सहित सभी इकाइयों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed