फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN employees demonstrated at the headquarters

जीएमवीएन कर्मचारियों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
GMVN employees demonstrated at the headquarters
गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में कांग्रेस पद्रेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ विरोध प्रद? - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। नियमितीकरण सहित विभिन्न 12 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ, जीएमवीएम, केएमवीएन के बैनर तले आंदोलित गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस, यूकेडी और राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने निगम मुख्यालय पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

दोनों निगमों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, निगमों को घाटे से उभारने और कर्मचारियों के वेतन, पेंशन के भुगतान के लिए दोनों निगमों को 50-50 करोड़ रुपये देने और दोनों निगमों का एकीकरण पर्यटन विकास परिषद में करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी विगत 13 सितंबर से आंदोलनरत हैं। बुधवार को कर्मचारी जीएमवीएन मुख्यालय में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने तालाबंदी की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारी संघ के महासचिव रामकुमार शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष किशन पंवार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना, यूकेडी के शिवप्रसाद सेमवाल, भारतीय मजदूर संघ के सुनील कुमार ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वह भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के सूर्यकोटि रणाकोटि ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान ब्रहमपाल, राजेंद्र सिंह, जोगेन्द्र लाल, आशीष उनियाल, राजेश रमोला, राजेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह, नरेश नौटियाल, धनवीर सिंह, अभय राज, राकेश कुमार, गंभीर सिंह रावत, सोबन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed