फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMS Mandal Beneficiary Contact Campaign

भाजपा सरकार में हुआ चहुंमुखी विकास : सविता कपूर

Wed, 21 Feb 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
GMS Mandal Beneficiary Contact Campaign
Iकैंट विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई थी कार्यशालाI
विज्ञापन




कैंट विधानसभा कार्यालय में जीएमएस मंडल लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि पिछले नौ साल में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास तीव्र गति से होते हुए देखा है।




कहा, आज देश के किसान को किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना से करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज मिला है और सैकड़ों ऐसी योजनाएं हैं जिनसे जरूरतमंदों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि इन्हीं योजनाओं के माध्यम से आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रही है। रतन सिंह चौहान ने कहा कि देश के विभिन्न श्रेणियों से संबंधित लोगों को अनेक योजनाओं का लाभ मिला। सुमित पांडे ने बताया कि मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम में घर-घर जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। मनोज शर्मा, शेखर नौटियाल, समिधा गुरूंग, रीता विशाल, अमिता सिंह, संजय सिंघल, मीनाक्षी मौर्य, गोपाल दुमका, अर्चना आनंद, जगमोहन, शारदा गुप्ता, सुदर्शना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed