फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit Uttarakhand CM Dhami Attend Investors Samvad in new delhi

Investors Summit: उत्तराखंड में निवेश को तैयार कई उद्यमी, नई दिल्ली में संवाद में शामिल हुए सीएम धामी

Mon, 21 Aug 2023 10:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Aug 2023 10:54 PM IST
सार

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने 8 व 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) समेत अलग-अलग क्षेत्रों के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

विज्ञापन
Global Investors Summit Uttarakhand CM Dhami Attend Investors Samvad in new delhi
नई दिल्ली में संवाद में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संघों के साथ संवाद किया। जिसमें कई प्रमुख निवेशकों ने राज्य में निवेश करने पर सहमति जताई है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड बिजनेस फ्रेंडली डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 27 नीतियां बनाई हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था में 41 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिए भी जल्द नीति लागू की जाएगी। उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों से देवभूमि उत्तराखंड को अपनी कर्म भूमि बनाने की अपील की। कहा, हमारे उद्यमी राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने 8 व 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) समेत अलग-अलग क्षेत्रों के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। सीएम ने निवेशकों को राज्य में निवेश की खूबियां और सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी। निवेशक सम्मेलन को लेकर सीएम औद्योगिक संघों से सुझाव भी लिए।
विज्ञापन


Uttarakhand News:  उठेगा जागेश्वर और बदरीनाथ के शिलालेखों के रहस्य से पर्दा, जल्द अनुवाद होने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी है। आने वाले समय में दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे में पहुंचेंगे। औद्योगिक विकास के रीढ़ लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने और राज्य में व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की गई हैं। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में आईसीडी की स्थापना की गई है। शीघ्र ही अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का कार्य आरंभ होने वाला है। सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य के निवेश की अपार संभावनाएं है। देश व विदेश के निवेशकों को पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। योग और वेलनेस राज्य की पहचान है।

राज्य में आकर्षक पर्यटन नीति तैयार की गई है जिसके तहत अनेक क्षेत्रों में सब्सिडी दी जा रही है। पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है। इसके अलावा कृषि, बागवानी, आयुष, योग,सर्विस सेक्टर और अन्य संभावित क्षेत्रों को बढ़ावा देने का रोडमैप बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में एक निवेश क्रांति लाने का सरकार ने संकल्प लिया है। निवेशक सम्मेलन से 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पांडे, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

पांच साल में राज्य की जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य की आर्थिकी को मजबूतर करने के लिए उत्तराखंड मिशन लांच किया गया। जिसमें अगले 5 वर्षों में राज्य की जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। विकास कार्याें के मूल्यांकन के लिए नीति आयोग की तर्ज पर राज्य में सेतु गठन किया गया है।

निवेश को आसान बनाने के लिए 500 अधिनियमों को किया समाप्त

सीएम ने कहा कि राज्य में निवेश को आसान बनाने के लिए अनुपयोगी अधिनियमों को हटाने या बदलने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से 1250 अधिनियमों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से लगभग 500 अधिनियम समाप्त किए गए। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का गठन किया गया है।

राज्य में पीस आफ डूईंग बिजनेस भी

सीएम ने कहा कि राज्य में ईज आफ डूईंग बिजनेस के साथ पीस आफ डूईंग बिजनेस भी है। राज्य में कार्यरत उद्योगों में श्रमिक असंतोष की घटनाएं न के बराबर हैं। श्रमिक असंतोष के कारण उद्योगों में मानव श्रम का ह्रास देश में सबसे कम है। उत्तराखंड में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 22 प्रतिशत कम अपराध दर है। नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी राज्यों में प्रथम और देश में नौवें स्थान पर है। उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की रैंकिंग में उत्तराखंड को एचीवर्स श्रेणी में शामिल है। स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर श्रेणी में प्राप्त है।

6000 एकड़ का लैंड बैंक तैयार

सीएम ने कहा कि नए उद्योग लगाने के लिए लगभग 6000 एकड़ का लैंड बैंक तैयार किया गया। उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए निजी औद्योगिक स्थापना नीति लागू की गई है।

ये रहे मौजूद

एसोचेम के अध्यक्ष अजय सिंह, ऑटोमोटिव कॉम्पोनेन्ट मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक विन्नी मेहता, आल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के एपी उनियाल, पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव सौरभ सनयाल, हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव सिद्धार्थ भट्टाचार्य, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बलदेवभाई प्रजापति, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष राजीव मेहरा, ऑल इंडिया मोटर ट्रॉसपोर्ट कांग्रेस के महासचिव नवीन गुप्ता, ऑल इंडिया फूड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव जदली, एसोएिसशन ऑफ कंटेनर ट्रेन ऑपरेटर्स के अध्यक्ष मनीष पुरी समेत अन्य निवेशक मौजूद थे।

राज्य के विकास में सहयोग व निवेश का भरोसा

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, सीआईआई के उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया ने सीएम से वार्ता कर राज्य के विकास और निवेश में सहयोग का आश्वासन दिया। ल्यूमैक्स डीके जैन समूह के अध्यक्ष दीपक जैन व जेके सीमेंट समूह के सीईओ माधव सिंघानिया से विभिन्न सेक्टरों में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा से भी निवेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed