फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Conference 2023 CM Pushkar singh Dhami welcome in Dubai for road Show

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: दुबई में सीएम धामी की निवेशकों के साथ बैठक, 5450 करोड़ के निवेश पर किया करार

Tue, 17 Oct 2023 06:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Oct 2023 06:29 PM IST
सार

Global Investors Conference 2023: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हो चुका है।  

विज्ञापन
Global Investors Conference 2023 CM Pushkar singh Dhami welcome in Dubai for road Show
दुबई में सीएम धामी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए दुबई और अबूधाबी पहुंचे सीएम धामी का उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने प्रवासियों से साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रवासियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट से जुड़े समूहों के साथ 5450 करोड़ के निवेश का करार हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली समिट का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत भी दुबई में हैं। 
विज्ञापन


 दुबई में अब तक सर बायेटेक एवं हयात इंडिया के साथ 2000 करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ फार्मा प्रोडक्शन के लिए 950 करोड़, जीटीसी ग्रुप के साथ 800 करोड़, फ्लो कॉग्लोमिरेट समूह के साथ रियल एस्टेट, इन्फ्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए 500 करोड़, एक्सले ग्रुप के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 700 करोड़, शरफ लॉजिस्टिक के साथ 500 करोड़ के निवेश पर एमओयू साइन हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना: खेलों में बेटियां नहीं दिखा रहीं रुझान, 77 सीटों के लिए आज से फिर होगा ट्रायल


शहरों को विकसित करने में यूएई की विशेषज्ञता मिलेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से और अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में काफी संख्या में प्रवासी भारतीय कार्यरत है। उत्तराखंड भी अपने शहरों का सुनियोजित विकास और नए शहरों की स्थापना के लिए आपके साथ सहयोग का इच्छुक है, जिससे इस क्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके।

अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर हो चुका एमओयू

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हो चुका है। लंदन, बर्मिंघम और दिल्ली में हुए रोड शो में निवेशकों के साथ निवेश पर करार किया गया। सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed