{"_id":"5d9656e78ebc3e93ba1b2552","slug":"give-permission-to-operate-on-other-routes-dehradun-news-drn3217282111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दूसरे मार्गों पर तो दे दो संचालन की अनुमति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दूसरे मार्गों पर तो दे दो संचालन की अनुमति’
विज्ञापन
ई-रिक्सा संचालक को लेकर आरटीओ दिनेश पठोई से वार्ता करते कांगेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में ई-रिक्शा संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को आरटीओ डीसी पठोई से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरटीओ को ई-रिक्शा के लिए नए मार्गों का संशोधित प्रस्ताव भी सौंपा।
वार्ता के दौरान आरटीओ पठोई ने कहा कि मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक शासन स्तर से लगाई गई है। ऐसे में शासन स्तर से ही इस संबंध में कुछ किया जा सकता है। प्रस्ताव को सकारात्मक टिप्पणी के साथ शासन को भेजा जाएगा। दूसरी ओर वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आरटीओ को ई-रिक्शा संचालकों की समस्याआें से अवगत कराया। कहा कि मुख्य मार्गों पर रोक लगाए जाने के बाद काम बंद हो गया है।
आलम यह है कि जिन संचालकों ने बैंक से लोन लेकर ई-रिक्शा लिया था, वे बैंकों की किश्त नही दे पा रहे हैं। उनके सामने गंभीर वित्तीय संकट है। प्रतिनिधिमंडल में ई-रिक्शा एसोसिएशन अध्यक्ष मारुफ रजा, भूपेंद्र, भुवनेश चंद्र, रवींद्र त्यागी, हरिप्रसाद, पीयूष तिवारी, राजा कुरेशी आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
इन मार्गों पर संचालन की अनुमति मांगी
- प्रभात टाकीज से प्रेमनगर
- महाराजा अग्रसेन चौक से आईएसबीटी
- दर्शनलाल चौक से जोगीवाला
- एस्लेहाल से जाखन
- दर्शनलाल चौक से लाडपुर
- रिस्पना पुल से आईएसबीटी
- शिमला बाईपास से बड़ोवाला पुल