फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls Students will learn Indian Army soldiers lifestyle and Activities in pauri

अनूठी पहल: सेना भरेगी बेटियों में देश की रक्षा का जज्बा, सैनिकों की जीवनशैली को नजदीक से देखेंगी

Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
सार

  • पौड़ी के हर ब्लाक से 18 छात्राएं जाएंगी गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अनूठी पहल

विज्ञापन
Girls Students will learn Indian Army soldiers lifestyle and Activities in pauri
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी जिला प्रशासन और शिक्षा महकमे ने बेटियों को सेना, उसके तप, संघर्ष व हर गतिविधि से रूबरू कराने की अनूठी पहल शुरू की है। जनपद के प्रत्येक ब्लाक से कक्षा दसवीं से 12वीं तक की 18 बेटियों का दल सैनिक छावनी लैंसडौन जाएगा, जहां बेटियां दो दिनों तक सेना की जीवनशैली को नजदीक से देखेंगी।

विज्ञापन


सेना बेटियों में देश की रक्षा व आत्मनिर्भरता का जज्बा भरेगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद के द्वारीखाल ब्लाक से 18 बेटियों का दल आज सोमवार को सैनिक छावनी लैंसडौन जाएगा, जहां गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी वाहिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिक्षा विभाग को छात्राओं को सेना की गतिविधियों से रूबरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने बताया कि द्वारीखाल के बाद 13 नवंबर को रिखणीखाल ब्लॉक, 15 को पौड़ी, 18 को कोट, 21 को खिर्सू और 13 नवंबर को पाबौ ब्लॉक से चयनित छात्राओं का दल लैंसडौन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ रावत ने बताया कि जनपद के अन्य ब्लॉकों के लिए भी तिथियां निर्धारित की गई हैं, जबकि जयहरीखाल ब्लॉक की टीम बीते आठ नवंबर को प्रशिक्षण ले चुकी है। व्यवस्था के तहत प्रतिभागी छात्राओं के साथ एक अध्यापिका व एक सुपरवाइजर भी शामिल रहेंगी। कार्यक्रम में एनसीसी की बालिकाओं को भी शामिल किए जाने के निर्देश समस्त बीईओ को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed