फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls gone in swoon

स्कूल में आता है भूत, छात्राएं हुई बेहोश!

Sun, 31 Aug 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Updated Sun, 31 Aug 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
girls gone in swoon

टिहरी जिले में स्थित जीआईसी नागदेव पथल्ड में पिछले कई दिनों से छात्राएं चक्कर आने के बाद बेहोश हो रही हैं। शनिवार को मामला इतना बढ़ गया कि कई कक्षाओं की छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

विज्ञापन


छात्राओं की इस स्थिति के लिए परिजन भूत-प्रेत को जिम्मेदार मान रहे हैं। यही नहीं स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने पुजारी को बुलाकर झाड़-फूंक भी कराई। अब सोमवार को इस संबंध में पीटीए की बैठक में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


चंबा ब्लॉक के राइंका नागदेव पथल्ड में जड़धार गांव, कुड़ियाल गांव, बहेड़ा, इंडवाल गांव, स्वाड़ी, स्यूल सहित कई गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। विद्यालय में पिछले चार-पांच दिनों से कुछ छात्राएं चक्कर आने के बाद बेहोश हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पहला पीरियड शुरू होने के बाद ही एक-दो छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और चक्कर आने के बाद बेहोश हो गईं। थोड़ी देर बाद ही अन्य कक्षाओं की कुछ और छात्राओं की भी यही स्थिति हो गई।

घूमता है सफेद कपड़ों में एक साया

girls gone in swoon

मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मौके पर बुलाया जिस पर अभिभावकों ने इसे भूत-प्रेत या देवी-देवता का प्रकोप बताते हुए पुजारी को बुलाकर झाड़-फूंक करवाया। इसके कुछ समय बाद छात्राओं की स्थिति में सुधार आया और सभी बच्चे घर चले गये।

कुछ छात्राओं का कहना था कि उन्हें सफेद कपड़े में कक्षा के अंदर आता हुआ कोई दिखता है जिससे वह बेहोश हो रही हैं।

प्राचार्य का है कहना
विद्यालय में कुछ दिनों से छात्राएं चक्कर आकर बेहोश हो रही हैं। सोमवार को पीटीए की बैठक के साथ ही मेडिकल टीम को भी बुलाया गया है। कुछ अभिभावक इसे भूत-प्रेत का कारण मान रहे हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक कारण से भी बच्चे बीमार हो सकते हैं। फिलहाल बेहोश हो रहे बच्चों को स्कूल आने से मना किया गया है।
-बीएन सिंह सचान, प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed