पुरुषों को सेक्स ऑफर करने के बाद इस अपराध को अंजाम दे रही लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास दिन ढलते ही सक्रिय हो जाने वाली सेक्स रैकेट की महिला सदस्य अपने पुरुष साथियों के साथ मिलकर अब गुंडागर्दी और लूटपाट पर भी उतर आई हैं।
चार दिन पहले राजस्थान के दो युवकों को सेक्स का ऑफर देकर एक धर्मशाला में ले जाया गया जहां उनके साथ मारपीट कर आठ हजार रुपए लूट लिए गए। पीड़ितों ने खुद के ही न फंस जाने के डर से हरिद्वार में तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन वापस जाकर अपने कुछ साथियों को पूरे वाकये की जानकारी दी। पुलिस इन गतिविधियों को देखकर चुप्पी साधे हुए हैं।
पिछले काफी समय से हरिद्वार रेलवे स्टेशन और उसके आसपास श्रवणनाथनगर आदि क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। अभी तक होटलों और धर्मशालाओं के बंद कमरों से निकलकर यह गोरखधंधा सीधे सड़क पर आ गया है।
कमरे की व्यवस्था भी खुद ही कराकर देने का वादा
पिछले सप्ताह पुलिस ने पांच महिलाओं को स्टेशन के पास से पकड़कर उनका शांतिभंग में चालान भी कर दिया था। अब एक और नया मामला सामने आया है।
जयपुर राजस्थान के एक युवक ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वह 24 जून को अपने मित्र के साथ हरिद्वार आया था। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें दो लड़कियां मिली और अपने साथ एक धर्मशला में ले गई।
बलात्कार के मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी
युवक का आरोप है कि वहां पहले से ही दो युवक मौजूद थे। इन चारों ने उनके साथ मारपीट की तथा उनसे आठ हजार रुपए लूट कर उन्हें बलात्कार के मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी।
युवक का कहना है कि लोकलाज अरौर खुद के ही न फंस जाने के डर से वे यहां पुलिस के पास नहीं गए लेकिन वे चाहते हैं कि ऐसा किसी और के साथ न हो इसलिए उनकी इच्छा ऐसे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कराने की है।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अलबत्ता रेलवे स्टेशन के आसपास चल रही गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रभावी कदम उठा रही है। पीड़ित को पुलिस के पास आना चाहिए, कार्रवाई की जाएगी।