फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl want to marry boy went police station

पहले युवक को भिजवाया जेल, अब शादी की जिद पर अड़ी युवती

Sat, 15 Sep 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 15 Sep 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
girl want to marry boy went police station

तीन माह पहले किशोरी ने छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को जेल भिजवाया था। जमानत पर घर लौटते ही किशोरी कोतवाली पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी किशोरी नहीं मानी। बाद में परिजनों ने बालिग होने पर उसके साथ शादी की बात कहकर किशोरी को मनाया। एसडीएम के आदेश के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी एक युवक का पड़ोस के ही गांव की दूसरी बिरादरी की नाबालिग लड़की के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने किशोरी की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हाल ही में प्रेमी युवक जमानत पर अपने घर पहुंचा है। इधर, किशोरी को सूचना मिली तो वह लक्सर कोतवाली पहुंची तथा प्रेमी युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। किशोरी के कोतवाली पहुंचने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो परिजन और ग्रामीण भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को समझाने की कोशिश की, लेकिन किशोरी का कहना था कि वह प्रेमी युवक के साथ ही शादी करेगी। उसने परिजनों के साथ भी जाने से इंकार कर दिया। किशोरी पिछले दो दिन से कोतवाली परिसर में ही डेरा डाले थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम उसके परिजनों ने किशोरी को आश्वाशन दिया कि वह बालिग हो जाएगी तो प्रेमी युवक के साथ ही उसकी शादी कर दी जाएगी। किशोरी परिजनों की इस बात पर राजी हो गई। पुलिस ने किशोरी को एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के समक्ष पेश किया। जहां से एसडीएम के आदेश पर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed