डांट से नाराज लड़की ने उठाया ऐसा कदम, मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में परिजनों की डांट से नाराज लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया।
घर में फटकार से नाराज एक 10वीं की छात्रा ने पुलिस और परिजनों को जमकर छकाया। नाटकीय अंदाज में घर से गायब होने के बाद छात्रा सहेली के घर जाकर छिप गई और खुदकुशी की झूठी सूचना देकर परिजनों को बेचैन कर दिया।
इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर आसपास के कई युवकों से भी पूछताछ की। माथापच्ची के बाद छात्रा आईआईटी परिसर में अपनी सहेली के घर से बरामद हो गई। शहर की एक कॉलोनी में 10वीं की छात्रा को परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया।
नहर में कूदकर खुदकुशी करने की दी झूठी जानकारी
यह बात छात्रा को इतनी नागवार गुजरी कि वह घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर से ढूंढभाल कर देर रात सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने छात्रा के पास मोबाइल होने से इनकार किया। लेकिन, रविवार की सुबह पुलिस ने आसपास ही किराये के मकान में रहने वाले कुछ युवकों से पूछताछ की तो छात्रा के पास मोबाइल होने की बात सामने आई।
पुलिस ने नंबर जुटाकर मोबाइल पर संपर्क किया तो छात्रा की सहेली ने उसके नहर में कूदकर खुदकुशी की झूठी जानकारी दे दी। इससे परिजन और परेशान हो गए। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन खंगालते हुए उसे आईआईटी परिसर में सहेली के घर से बरामद कर लिया।
छात्रा और उसकी सहेली को भी खासी हिदायत दी। कोतवाली प्रभारी वीडी उनियाल ने बताया कि छात्रा परिजनों की डांट से नाराज होकर सहेली के घर चली गई थी। उसे ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।