{"_id":"5cd1810fbdec22072c330d8b","slug":"girl-student-missing-during-return-from-tuition-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: ट्यूशन गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थियों में लापता, किशोर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: ट्यूशन गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थियों में लापता, किशोर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
Tue, 07 May 2019 06:30 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 May 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने एक किशोर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी शहर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास और सहेलियों के घर पर जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस बीच परिजनों को पता चला कि कॉलोनी के एक किशोर के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। परिजन उसके घर पहुंचे तो वह भी घर से लापता था। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
साथ ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर किशोर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। किशोर के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।