फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student died due to mistake of teacher roorkee

छुट्टी न देने पर छात्रा की हालत बिगड़ी, गई जान

Thu, 21 Aug 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Aug 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
girl student died due to mistake of teacher roorkee

रुड़की में सुल्तानपुर के अकबरपुर ऊद गांव की एक छात्रा की बुखार के चलते मौत हो गई।

विज्ञापन


छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षकों पर तबियत बिगड़ जाने के बाद भी छुट्टी न देने का आरोप लगाते हुए जूनियर हाईस्कूल में जमकर हंगामा किया।

उनका कहना था कि समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण छात्रा की मौत हुई है। अकबरपुर ऊद निवासी विक्रम की 12 वर्षीय बेटी सोनिका की मंगलवार की रात मौत हो गई।

स्कूल में बच्ची की तबियत हुई खराब

girl student died due to mistake of teacher roorkee

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस स्कूल में सोनिका कक्षा छह की छात्रा थी।

सोनिका के परिजनों का कहना था कि मंगलवार को स्कूल में ही बच्ची की तबियत खराब हो गई थी। उसने शिक्षिका से घर भिजवाने का आग्रह किया था, लेकिन अध्यापिका ने छुट्टी नहीं दी।

वहीं पढ़ने वाले सोनिका के चचेरे भाई निकेष ने भी अध्यापिका से बहन को घर ले जाने की बात कही, लेकिन अध्यापिका ने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते वक्त बच्ची की मौत

girl student died due to mistake of teacher roorkee

मृतका के पिता विक्रम सिंह ने बताया कि घर आने पर बच्ची को लक्सर के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां से रुड़की ले जाया गया।

चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। हायर सेंटर जाते समय छात्रा की रास्ते में ही मौत हो गई। विक्रम सिंह का आरोप है कि अगर अध्यापिका समय से बच्ची को घर भेज देती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

शिक्षकों ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। बाद में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

छात्रा की तबीयत स्कूल में खराब हुई इसकी जानकारी नहीं है। तबीयत खराब होने पर अगर अध्यापिका ने छात्रा को छुट्टी नहीं दी तो अध्यापिका की गलती है। इस बारे में वे अध्यापिका से बात करेंगे।
- सुदेश कुमार, प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed