मकान मालिक के नाबालिग बेटे से हुआ प्यार तो उसे ही भगा ले गई युवती और फिर...
जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति के घर पर कुशीनगर यूपी निवासी इंद्रावती उर्फ इंदू किराए पर रहती थी। इसी दौरान इंदू की मकान मालिक के नाबालिग बेटे से नजदीकियां बढ़ गईं। कुछ दिन पहले परिवार को मामले का पता चला तो उन्होंने दोनों के संबंधों का विरोध किया।
नाबालिग प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी
मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवती नाबालिग प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने बमुश्किल युवती को समझाकर मामला शांत कराया। 17 जुलाई को नाबालिग घर से अटरिया मंदिर गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद है।
युवती भी उसी दिन से गायब है। मकान मालिक ने इंदू और उसके जीजा पिंटू उर्फ प्रमोद पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। एसओ वीडी जोशी ने बताया कि युवती और उसके जीजा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है।