फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl returned Barat at behest of lover, lover also cheat girl

प्रेमी के कहने पर लौटाई बरात, प्रेमी शादी से मुकरा, प्रेमिका ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप

Thu, 11 Jun 2020 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
girl returned Barat at behest of lover, lover also cheat girl
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका ने घर के दरवाजे पर आई बरात लौटा दी। अगले दिन प्रेमिका ने प्रेमी से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। उसने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया है और पांच बार गर्भपात भी करा चुका है।

विज्ञापन


नगर से सटे एक गांव की युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह गांव के ही युवक से प्रेम करती है। परिजनों ने इस बीच उसकी शादी महाराजपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत के युवक से तय कर दी। प्रेमी को जब यह बात बताई तो उसने युवक से शादी न करने को कहा। आठ जून को जब पुरनपुर से बरात उसके घर पहुंची तो प्रेमी के कहने पर उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में बरात लौटा दी।
विज्ञापन


युवती ने कहा कि अगले दिन उसने प्रेमी से घर आकर पिता से शादी की बात करने को कहा तो उसने शादी से मना कर दिया। प्रेमी ने खुद की शादी कहीं और तय होने की बात कहते हुए वहीं शादी करने को कहा। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसे बदनाम करने के लिए यह सब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आरोपी अपने होमगार्ड बहनोई का रौब दिखाते हुए उस पर और परिवार पर चुप रहने का दबाव बना रहा है। उसने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed