लड़की को अपनी सहेली से हुआ प्यार, तो कर डाली सारी हदें पार, फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की को अपनी सहेली से प्यार हो गया। इसके बाद उसने कुछ ऐसा किया कि घरवाले दोनों को सात जनमों के बंधन में बांधने के लिए मजबूर हो गए।
शहर की एक युवती मधु (परिवर्तित नाम) सेक्स चेंज कराकर युवक बन गई और अपनी एक सहेली सोनिया (परिवर्तित नाम) से शादी रचा ली। दोनों काफी लंबे समय से एक साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दोनों ने देहरादून के एक विवाह मंडप में शादी कर ली। इस शादी में इनके परिवार के अलावा परिचित और जिले कई गण्यमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। फेसबुक पर इस शादी के फोटो भी डाले गए हैं।
धूमधाम से समाज के सामने की शादी
जनपद के लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी की फोटो बहुत तेजी से बिजनौर के व्हाट्सएप ग्रुपों व फेसबुक पर वायरल हो रही है। दोनों में लंबे समय से दोस्ती थी और एक ही साथ एक घर में ही रह रही थी।
परिचितों के अनुसार दोनों ने 11 दिसंबर को एक दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे लिए। शादी में परिवारजनों के साथ काफी संख्या में मिलने वाले और परिचित भी शामिल हुए।
शादी में शामिल होने वालों को कहना है कि शादी का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया है। विवाह से दोनों के परिवारीजन भी खुश है। जानकारी मिली कि दोनों में से एक लड़की ने हाल ही में आपरेशन कराकर अपना सेक्स चेंज करा लिया है।