फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl dead body found in Air Force Quarter

एयरफोर्स के क्वार्टर में मिली युवती की लाश, खुदकुशी बनी राज

Sun, 10 Sep 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
girl dead body found in Air Force Quarter
suicide

एयरफोर्स के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती की लाश फंसे से लटकी हुई मिली। पुलिस के सामने युवती के खुदकुशी करने के पीछे का कारण राज बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के एयरफोर्स सर्वेंट क्वार्टर निवासी महालेखाकार कर्मचारी प्रवेश कुमार की पुत्री इंदू (20) शनिवार दोपहर घर में चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। उस समय प्रवेश आफिस में थे, जबकि उनके पिता एयरफोर्स आफिस गए थे। मां भी घर से बाहर थी।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे की तलाशी में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी खुदकुशी के कारण पर रोशनी नहीं डाल पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि प्रवेश कुमार मूल रुप से बिजनौर जिले के मकरपुरी  (स्यौहारा) के रहने वाला है। इंदू आठवीं पास होने के कारण घर के काम में मां का हाथ बंटाती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed