फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl beat youths in market during ABVP Mission sahasi Demonstration

मिशन साहसी: सरेआम मनचलों ने युवती से की छेड़छाड़, लड़की ने मार मारकर ऐसे चटाई धूल

Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Girl beat youths in market during ABVP Mission sahasi Demonstration
मिशन साहसी में डेमो देती छात्राएं

देर शाम बाजार से लौट रहीं एक लड़की से कई मनचले छेड़खानी करने लगे। पहले तो लड़की ने भागकर बचने का प्रयास किया, लेकिन मनचलों ने उसे घेर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने खुद को घिरता देख साहस जुटाया और मनचलों से भिड़ गई।

विज्ञापन


इसके बाद उसने एक-एक कर मनचलों को लात-घूसों से पीटकर धूल चटा दी। अकेली लड़की के इस साहस की सभी ने सराहना की और सभी लड़कियों को सशक्त और मजबूत होने की प्रेरणा दी। लड़की का यह साहस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मिशन साहसी के मेगा डेमोस्ट्रेशन में मंगलवार को पन्ना लाल भल्ला इंटर कालेज मैदान में देखने को मिला। 
विज्ञापन


दरअसल विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसका समापन मंगलवार को भल्ला इंटर कालेज मैदान में समाप हुआ। समापन कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए कई को धूल चटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आयोजकों ने छात्राओं के पराक्रम की सराहना की

मेगा डेमोस्ट्रेशन की प्रस्तुतियों को देखकर आयोजकों ने छात्राओं के पराक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने कहा कि बालिकाओं में जागृति फैलाने की जरूरत है।

एबीवीपी की प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा ने कहा कि आज लड़कियां अंतरिक्ष में जाने के साथ वायुयान चलाने में भी सक्षम है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नवीन पंत, प्रचार प्रमुख पदम, विभाग प्रचारक शरद, नगर अध्यक्ष हिमांशु पंडित, सिम्मी अग्निहोत्री, विभाग प्रमुख डा. आनंद, विभाग संगठन योगेश विद्यार्थी, चर्चित बालियान, छात्रसंघ अध्यक्ष नेहा कौशिक, राहुल शर्मा, चंचल तंवर, राहुल चौधरी, विशाल भारद्वाज, मानू वालिया, मुस्कान आदि शामिल हुए।

इन स्कूलों की छात्राएं हुई शामिल  

सरस्वती विद्या मंदिर भेल एवं मायापुर, एंजिल्स एकेडमी, सेवा सदन, चिन्मय डिग्री कॉलेज, एसएमजेएन पीजी कॉलेज, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, कन्या गुरुकुल, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों की छात्राएं शामिल हुई।

भरी दोपहरी में छात्रा हुई परेशान
भल्ला कालेज के मैदान में छात्राओं को डेमोस्ट्रेशन दिखाने के दौरान खुले आसमान में बैठाया गया। कई स्कूलों की 500 से अधिक छात्राओं को भरी दोपहर में पड़ रही तेज धूप में बैठाया गया। छात्राएं परेशान हो उठी और कभी बैग से तो कभी कागजों से सिर को छिपाती दिखायी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed