फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl and minor boy drowns in river at guptkashi and rudraprayag

रास्ता पार करते समय ट्राली से गिरी युवती मंदाकिनी में बही, 8 साल का बच्चा गदेरे में बहा

Mon, 31 Jul 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग Updated Mon, 31 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
girl and minor boy drowns in river at guptkashi and rudraprayag

केदारघाटी के रेल गांव में ट्राली से गिरकर एक 20 वर्षीय युवती मंदाकिनी के तेज बहाव में बह गई। जबकि जखोली क्षेत्र के तिमली-सेम में एक 8 साल का बालक गदेरे के तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन


रेस्क्यू दल द्वारा देर शाम को बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि युवती की खोजबीन के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और ग्रामीणों जुटे हुए हैं। घटना के बाद से घरों व गांवों में मातम पसरा है। 
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम पंचायत रविग्राम के राजस्व ग्राम रेल निवासी बृजमोहन चौहान की 20 वर्षीय पुत्री रेशमा रोज की तरह अपनी सहेली पूनम और ममता के साथ घर से फाटा सिलाई सिखने आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब 1.30 बजे वे सिलाई सेंटर से अपने घर के लिए रवाना हुए और मंदाकिनी नदी के किनारे ट्राली के समीप पहुंचे। करीब 2 बजे तीनों युवतियां  गांव जाने के ल‌िए ट्राली में सवार हुई।

अभी ट्राली बमुश्किल 20 मीटर आगे ही खिसकी थी, कि अचानक रेशमा का सिर घूमने लगा और वह अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में गिर गई, जिससे साथ में बैठी उसकी सहेलियां चिल्लाने लगी। दोनों युवतियां जैसे-तैसे गांव पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी। 

रेस्क्यू में जुटी टीम

girl and minor boy drowns in river at guptkashi and rudraprayag
इस पर, युवती के पिता व अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह और चौकी प्रभारी संदीप थपलियाल सहित एसडीआरफ और आपदा प्रबंधन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। मंदाकिनी नदी के तेज बहाव के बीच किनारे खोजबीन की जा रही है।

लेकिन क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण खोजबीन में दिक्कत हो रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय को घटना से अवगत करा दिया गया है। रेस्क्यू में गोताखोरों की मदद ली जाएगगी। इधर, उप जिलाधिकारी चौहान ने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को सांत्वना दी और युवती की खोजबीन के हरसंभव प्रयास की बात कही।

ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जमलोकी सहित अन्य जनप्रतिधियों ने घटना दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार को त्वरित मदद की मांग की है। 
दूसरी तरफ जखोली ब्लाक के बड़मा पट्टी के कोटी गांव निवासी जगमोहन सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अजय अपनी मां गुड्डी देवी के साथ सावन माह के तीसरे सोमवार पर रामेश्वरम मंदिर में बेलपत्री चढ़ाने गया था।

दोपहर सवा दो बजे वापसी में वह अनियंत्रित होकर बरसाती गदेरे में गिर गया। जब तक उसकी मां औन्य लोग कुछ समय पाते, वह तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला और जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।

​रेस्क्यू के दौरान देर शाम को बच्चे का शव घटनास्थल से कुछ दूर बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। बताया जा रहा है कि बालक सरस्वती शिशु मंदिर तिमली में पढ़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed