{"_id":"5badbdc1867a5501346c3a2f","slug":"girl-and-her-parents-beaten-saint-in-court-area-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने कराई युवक की शादी, लेकिन हो गया कुछ ऐसा कि युवती और परिवार वालों ने कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ने कराई युवक की शादी, लेकिन हो गया कुछ ऐसा कि युवती और परिवार वालों ने कर दी धुनाई
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
साधु को पीटते युवती के परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय परिसर में एक साधू बाबा की एक महिला और उसके माता-पिता ने पिटाई कर दी। वकीलों ने बीच बचाव कर बाबा को उनके चंगुल से छुड़ाया। बाबा ने महिला व उसके माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र के हरिपुर कला निवासी स्वामी डॉ अद्वेत ईश्वस्यम ने अपने परिचित अभिषेक की क्षेत्र की एक युवती से शादी कराई थी।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद ही उनके बीच विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ न्यायालय पहुंच गए। बृहस्पतिवार को अभिषेक, उसकी पत्नी व सास ससुर न्यायालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
संयोग से बाबा भी वहीं पर आ गए। इस दौरान उनका सामना जब अभिषेक की पत्नी व उसके माता पिता से हुआ तो उन्होंने तरह तरह के आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई, जहां बाबा की शिकायत पर अभिषेक की पत्नी व उसके सास ससुर के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।