फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gift to the people of Uttarakhand on Silver Jubilee

Dehradun News: सिल्वर जुबली पर उत्तराखंड के लोगों को सौगात

Fri, 17 Nov 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gift to the people of Uttarakhand on Silver Jubilee
सिल्वर जुबली के अवसर पर ग्राफिक एरा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधुनिकतम अस्पताल में मुफ्त इलाज करने की घोषणा की है। इसमें कई तरह के ऑपरेशन भी शामिल हैं। अस्पताल की ओर से आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा की स्थापना के 25 वर्ष को सिल्वर जुबली वर्ष के रूप में मनाते हुए ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में ग्राफिक एरा के सेवा क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ है और अब ग्राफिक एरा चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन




चकराता रोड स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक (मेडिकल) डॉ पुनीत त्यागी ने बताया कि सिल्वर जुबली वर्ष का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए गायनी, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, बाल रोग, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, श्वास रोग, मानसिक रोग आदि सभी विभागों में निशुल्क परामर्श और इलाज की सुविधा आज से उपलब्ध करा दी गई है। इसके तहत नॉर्मल डिलीवरी और विभिन्न तरह के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। इनमें ऐसे भी कई ऑपरेशन शामिल हैं जिनकी सुविधा आयुष्मान कार्ड पर उपलब्ध नहीं है। डॉ. त्यागी ने बताया कि ये सुविधाएं 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed