{"_id":"5f214f738ebc3e638c772f12","slug":"gift-of-100-crore-schemes-to-uttarakhand-on-the-birthday-of-bholeji-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले जी महाराज के जन्मदिवस पर उत्तराखंड को 100 करोड़ की योजनाओं का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले जी महाराज के जन्मदिवस पर उत्तराखंड को 100 करोड़ की योजनाओं का तोहफा
Wed, 29 Jul 2020 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से राज्य को 100 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया गया। मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, माता मंगला व भोले जी महाराज ने योजनाओं का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। योजनाओं के तहत पौड़ी के लवाड़ में ‘नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ का निर्माण होगा।
विज्ञापन
कोविड-19 से लड़ने के लिए उत्तराखंड में 10 कोविड टेस्टिंग सेंटरों की स्थापना होगी। विद्यालय रथ योजना के तहत राज्य के चार विद्यालयों के लिए बसों का लोकार्पण भी किया। शिक्षा अभियान के तहत उत्तराखंड स्थित कई राजकीय कालेजों में पुस्तकालयों के नवीनीकरण की परियोजना को हरी झंडी दिखाई गई। जीवन रक्षक अभियान के तहत जिला अस्पताल टिहरी, रूद्रप्रयाग और भारत माता मंदिर हरिद्वार को एम्बुलेंस दी गई। मुख्यमंत्री ने इन बसों एवं एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएम ने भोले महाराज को उनके जन्मदिवस पर उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भोले जी महाराज का व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरित करता है। उनका जीवन गरीबों की निस्वार्थ सेवा में समर्पित है। राज्य सरकार को भी हमेशा उनका सहयोग मिला है। माता मंगला जी व भोले जी महाराज समाज सेवा की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जिससे लाखों लोगों के जीवन में रोशनी फैल रही है।
विज्ञापन
गैर सरकारी स्कूलों के स्टाफ को 15 दिन का वेतन
हंस फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए उत्तराखंड के 250 गैर सरकारी विद्यालयों के स्टाफ को 15 दिनों का वेतन देने की योजना की शुरुआत की। उत्तराखंड महिला पुलिस बल को सक्षम बनाने की योजना के तहत नैनीताल महिला पुलिस बल को शीघ्र ही दुपहिया वाहन प्रदान किए जाने की योजना को भी हरी झंडी दिखाई गई। उत्तरकाशी के दूरस्थ गांवों के 110 परिवारों के लिए हंस ऊर्जा अभियान के तहत सोलर लाइट का उपहार दिया गया।