{"_id":"658c2ca4a5de0ed9230a78c5","slug":"giant-wild-elephant-entered-in-haridwar-court-and-dm-office-premises-wall-and-gate-broke-video-viral-2023-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा हाथी, गेट-दीवार तोड़ी, वनकर्मियों ने फायरिंग कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा हाथी, गेट-दीवार तोड़ी, वनकर्मियों ने फायरिंग कर भगाया
Wed, 27 Dec 2023 07:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:30 PM IST
सार
Haridwar News: हाथी ने परिसर में एक गेट और दीवार भी तोड़ दी। बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की और हाथी को वहां से जंगल में भगाया।
विज्ञापन
हरिद्वार कोर्ट परिसर में हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में बुधवार को एक हाथी जंगल से निकलकर कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। हाथी को वहां देख लोग आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। साथ ही एक गेट और दीवार भी तोड़ दी। बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की और हाथी को वहां से जंगल में भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कॉलोनी में भी पहुंचे दो हाथी
उधर, पथरी क्षेत्र के मिस्सरपुर में भी गजराज का जोड़ा एक गली में आ गया। इस दौरान दोनों हाथी कॉलोनी में घूमते हुए वापस जंगल में लौट गए। गनीमत रही कि रात होने के कारण वहां लोगों की आवाजाही नहीं थी, वरना हादसा हो सकता है।