उत्तराखंड के 17.5 लाख परिवारों को मिलेगा 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा, होगा डबल फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 17.5 लाख परिवारों के लिए राज्य सरकार अटल आयुष्मान योजना लांच करने जा रही है। इसके तहत केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर पांच लाख रुपये सालाना का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
काफी समय पहले इस योजना की घोषणा हो चुकी है। 25 दिसंबर से प्रदेश में यह योजना लांच करने की तैयारी है। आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना के तहत राज्य के 22 लाख परिवारों को कैंसर, हृदयरोग समेत 1349 बीमारियों के इलाज की सुविधा दी जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन शेष 17.5 लाख परिवारों को 25 दिसंबर से योजना का लाभ मिलेगा। इसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े 12.74 लाख और यू हेल्थ कार्ड से जुड़े करीब साढ़े चार लाख परिवार शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के आईटी विशेषज्ञों और राज्य हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों के बीच बैठक में योजना के सुचारू संचालन को लेकर चर्चा हुई। नोडल अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी ने कहा कि आयुष्मान भारत के आईटी प्लेटफॉर्म के जरिये ही अटल आयुष्मान का लाभ भी दिया जाएगा।
इसके लिए राष्ट्रीय एजेंसी के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वेब पोर्टल और मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है। बैठक में डॉ. विनोद वर्मा, शकील अहमद, सौरव विग, अदिति ओबराय, रमेश पांडे, डा. अभिषेक त्रिपाठी, डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. अमलेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।