मेयर अनीता ममगाईं ने देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में आईडीपीएल कैनाल गेट हनुमान मंदिर के निकट नगर निगम की ओर से बनने वाले स्मृति द्वार का वैदिक मंत्रोच्चारण के बसाथ भूमि पूजन शिलान्यास किया।
मेयर ने कहा कि सीडीएस शहीद रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, पर वे भारत के हर नागरिक के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। राष्ट्र के प्रति उनके योगदानों को देश के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। उनकी यादें हमेशा राष्ट्र एवं देश के वीर सैनिकों का मार्गदर्शन करते रहेंगी। उन्होंने कहा कि रावत ने देश की सैन्य तैयारियों को दुश्मनों से मुकाबले के लिए नई बुलंदियों पर पहुंचाया। उनका स्मृति द्वार भव्य बनाया जाएगा।इस अवसर पर सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, पार्षद मनीष बनवाल, विपिन पंत, बिजेन्द्र मोघा, कमला गुनसोला,रवि शर्मा, यशवंत रावत, रूपेश गुप्ता, हर्ष व्यास, रंजन अंथवाल, रेखा सजवाण, राजेश गौतम, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।