फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   General OPD will open soon in Doon Hospital

दून अस्पताल में जल्द खुलेगी जनरल ओपीडी

Tue, 27 Oct 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
General OPD will open soon in Doon Hospital
देहरादून। सब कुछ ठीक रहा तो राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में जल्द ही जनरल ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सामान्य मरीजों के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। कोरोना मरीजों की कम होती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य महानिदेशालय और शासन को प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च से दून अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। तभी से अस्पताल को पूरी तरह से कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील किया गया है। जिससे अस्पताल में सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी, ऑपरेशन और विभिन्न जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अब क्योंकि निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का उपचार शुरू हो चुका है। साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। इस वजह से दून अस्पताल में वर्तमान में 70-75 मरीज भर्ती हैं। इनमें भी गंभीर मरीजों की संख्या कम है। अस्पताल प्रबंधन की बैठक में कई डाक्टरों ने सुझाव दिया है कि नई ओपीडी बिल्डिंग में जनरल ओपीडी का संचालन हो सकता है। वहीं कोरोना मरीजों के लिए पुरानी बिल्डिंग में एक ब्लॉक आरक्षित कर काम चलाया जा सकता है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी और ऑपरेशन सुविधा फिर से शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed