फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gene pool of valley of flowers

फूलों की घाटी के फूलों का तैयार होगा जीन पूल

Sat, 09 Sep 2017 10:31 AM IST
अंकुर शर्मा/ अमर उजाला, हल्द्वानी
अंकुर शर्मा/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 09 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
gene pool of valley of flowers
valley of flowers

विश्व धरोहर ‘फूलों की घाटी’ में पाई जाने वाली फ्लोरा और फोना वनस्पतियों का जीन पूल तैयार किया जाएगा। पूल तैयार करने का मकसद अति दुर्लभ वनस्पतियों का संरक्षण और संवर्द्धन है। वन अनुसंधान केंद्र ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बाबत फूलों की घाटी के बराबर ऊंचाई पर भूमि की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में हिमालय की तलहटी में फूलों की घाटी पाई जाती है। सरकारी अध्ययन के मुताबिक यहां 525 वनस्पतियां हैं, इनमें 90 फीसदी से ज्यादा फूलों की हैं। सूत्रों की मानें तो एक ताजा अध्ययन के मुताबिक 700 वनस्पतियां हैं हालांकि यह अध्ययन अभी प्रकाशित नहीं हो सका है। बेहद कम आकार में सैकड़ों फूलों की वनस्पतियां पाए जाने की वजह से यूनेस्को ने फूलों की घाटी को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है।
विज्ञापन


इस घाटी में राज्य पुष्प ब्रह्म कमल, मल्टी स्टोरी फ्लावर, पॉपी, हिमालयन सेंट फ्लावर वगैरह पाए जाते हैं जो अति दुर्लभ की श्रेणी में हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो फूलों की घाटी के अलावा ये वनस्पतियां अन्यत्र कहीं नहीं पाई जाती हैं। वन अनुसंधान केंद्र अब इन वनस्पतियों के जीन पूल बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी फूलों की घाटी के आसपास के क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं ताकि जीन पूल के लिए भूमि की तलाशी जा सकेगी। वन अनुसंधान का मानना है कि बेशक फूलों की घाटी में सैकड़ों वनस्पतियां हैं लेकिन अगर प्राकृतिक आपदा, बीमारी फैलने पर ये वनस्पतियां नष्ट हो गई तो दोबारा उनको बनाना असंभव होगा। इसी के मद्देनजर जीन पूल तैयार किया जा रहा है।

बब्बर शेर से लिया सबक
गुजरात के गीर नेशनल पार्क में बब्बर शेर पाया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में फैसला दिया था कि बब्बर शेर अति दुर्लभ वन्य जीव है अगर बीमारी या आपदा में बब्बर शेर खत्म होते है तो प्रजाति विलुप्त हो जाएगी। इसलिए बब्बर शेरों को बचाने के लिए मप्र के बूरी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में भी इसको संरक्षित किया जाए ताकि यह प्रजाति विलुप्त नहीं हो। इस फैसले से सबक लेते हुए वन अनुसंधान केंद्र फूलों की घाटी में पाई जाने वाली वनस्पतियों का जीन पूल तैयार कर रहा है।


फूलों की घाटी में पाई जाने वाली दुर्लभ वनस्पतियों का जीन पूल तैयार किया जाएगा। ताकि किसी भी किस्म की आपदा, बीमारी में ये वनस्पतियां विलुप्त नहीं हो जाए। इस बाबत दौरा किया जा रहा है जल्द ही पूल के लिए भूमि का चयन हो जाएगा।
- संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक, वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed