फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gaurikund landslide identification of three dead bodies, 20 people still missing Rudraprayag Uttarakhand news

Gaurikund landslide: तीन शवों की हुई शिनाख्त, 20 लोग अब भी लापता, नदी का जलस्तर बढ़ने से रोका रेस्क्यू अभियान

Sun, 06 Aug 2023 07:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Aug 2023 07:34 PM IST
सार

शुक्रवार को जो तीन शव बरामद हुए थे, उनकी शिनाख्त हो गई। हादसे में लापता लोगों में 14 नेपाली मूल के हैं, जबकि चार लोग रुद्रप्रयाग जनपद के अलग-अलग गांवों के और दो अन्य राज्यों के हैं।

विज्ञापन
Gaurikund landslide identification of three dead bodies, 20 people still missing Rudraprayag Uttarakhand news
मलबे में दबी जिंदगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूस्खलन हादसे में जिन तीन मृतकों के शव मिले थे, उनकी पहचान हो गई है। तीनों नेपाली मूल के हैं। इसी के साथ अब हादसे में लापता लोगों की संख्या 20 हो गई है। तीन लोगों की मौत हुई है। शनिवार को भी दिनभर रेस्क्यू होता रहा, लेकिन लापता लोगों में से किसी का भी शव नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, रविवार को सुबह 5.30 बजे से पुन: घटनास्थल से लेकर नदी किनारे तक खोजबीन अभियान शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही कुंड में सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के बैराज में जलपुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने बताया कि शुक्रवार को जो तीन शव बरामद हुए थे, उनकी शिनाख्त देवी बहादुर, टेक बहादुर और प्रकाश टम्टा के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों ने शिनाख्त की है, जिसके बाद जरूरी कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण बढ़ा मंदाकिनी नदी का जलस्तर, रोकना पड़ा रेस्क्यू अभियान
उधर, केदारनाथ से लेकर गौरीकुंड तक हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर रविवार दोपहर अचानक बढ़ गया। इसके चलते गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान दोपहर डेढ़ बजे बाद रोक दिया गया। रविवार को सुबह से ही लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान शुरू हो गया था, लेकिन दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे से केदारनाथ से लेकर गौरीकुंड तक तेज बारिश होने लगी। नदी का बहाव ढलान में होने के कारण जलस्तर में वृद्धि होने लगी, जिस कारण दोपहर बाद डेढ़ बजे रेस्क्यू को रोकना पड़ा। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बार-बार हो रही बारिश के चलते खोजबीन में दिक्कत हो रही है। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने गौरीकुंड पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू में जुटे जवानों से भी बातचीत की। साथ ही जिला व तहसील प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी, सीओ विमल रावत भी मौजूद थे।

इस हादसे में लापता लोगों में 14 नेपाली मूल के
शेष 20 लोग, जिनकी सूची पहले दिन जारी की गई थी, अभी लापता चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की खोजबीन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में लापता लोगों में 14 नेपाली मूल के हैं, जबकि चार लोग रुद्रप्रयाग जनपद के अलग-अलग गांवों के और दो अन्य राज्यों के हैं। हादसे के बाद शुक्रवार को जो तीन लोगों के शव मिले थे, उनके नाम जारी सूची में शामिल नहीं थे।

ये भी पढ़ें...दर्द, चीखें और मदद की पुकार:  केदारनाथ आपदा की याद दिला गया गौरीकुंड हादसा, मौत के मुहाने पर खड़े आज भी कई गांव

प्रशासन ने गौरीकुंड में 40 दुकानें खाली कराकर तोड़ीं

हादसे के बाद प्रशासन ने गौरीकुंड बाजार से लेकर डाटपुल से आगे एक किमी क्षेत्र में बनाई गई कच्ची दुकानों को खाली कर मशीन से ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में यहां 40 दुकानों को ध्वस्त किया गया है। बाकी दुकानदारों को भी तुरंत दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed