{"_id":"5a36ab064f1c1bee688c248c","slug":"gaumukh-glacier-safe-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौमुख का निरीक्षण कर लौटी प्रशासन की टीम, भूस्खलन को लेकर बताई ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौमुख का निरीक्षण कर लौटी प्रशासन की टीम, भूस्खलन को लेकर बताई ये बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में भूस्खलन से खतरे की आशंका की पुष्टि के लिए गोमुख तक गई टीम सुरक्षित लौट आई है। टीम ने मौके के फोटो और वीडियो समेत अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी। टीम ने वहां किसी तरह के खतरे की आशंका को निराधार बताया है।
विज्ञापन
बता दें कि हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका पर दिए गए आदेश और सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में भूस्खलन से झील बनने की आशंका के चलते शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
बीते सोमवार को ही शासन के निर्देश पर डीएम डा. आशीष चौहान ने एक टीम गोमुख के लिए रवाना कर दी थी, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते यह टीम गोमुख तक न पहुंच पाई। फिर शासन की ओर से एसडीआरएफ की माउंटेन टीम को गोमुख के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी से रवाना हुई यह टीम शनिवार को गोमुख पहुंची और रविवार को सकुशल उत्तरकाशी लौट आई है। टीम के लीडर रविंद्र पटवाल ने उत्तरकाशी पहुंचकर गोमुख क्षेत्र में खींची गई तस्वीरें और वीडियो समेत अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में भूस्खलन या झील बनने से किसी खतरे की आशंका निराधार पाई गई। बर्फ से ढके इस क्षेत्र में सब कुछ सामान्य है। मौके की फोटो, वीडियो समेत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।