फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas leakage in factory many labour admitted in ramnagar hospital

उत्तराखंड: फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री में क्लोरीन रिसाव से 18 श्रमिकों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Gas leakage in factory many labour admitted in ramnagar hospital

महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में क्लोरीन के सिलिंडर से रिसाव होने पर 18 श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी श्रमिकों को रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद अधिकतर को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


महुआखेड़ागंज स्थित फ्लैक्सी टफ के स्क्रैप यार्ड में सफाई का काम चल रहा था। स्क्रैप हटाने के दौरान वहां रखे पांच किलो के क्लोरीन के सिलिंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां कर्मचारियों को गले, आंखों और त्वचा में जलन महसूस होने लगी।
विज्ञापन


हालांकि, सेफ्टी यूनिट और कंपनी के तकनीकी अधिकारियों ने गैस रिसाव को नियंत्रित कर लिया। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी घनश्याम मठपाल, पैगा चौकी प्रभारी सरोज कांबोज भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रमिकों की बिगड़ी हालत

महिपाल (38) पुत्र ओमप्रकाश, डीके गोयल (48) पुत्र नरेश चंद्र, इरफान (33) पुत्र मोहम्मद अली, राजीव (27) पुत्र रमेश चंद्र, अयान (25) पुत्र कादिर, रजत (50) पुत्र एसएम गुप्ता, संजीव (22) पुत्र राजेंद्र,  धर्मवीर (28) पुत्र राम किशोर, सरवर अली (31) पुत्र अफसर अली, जय प्रकाश (38) पुत्र हरी राम, वीरपाल (27)  पुत्र देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार (47) पुत्र राम प्रकाश, वसीम अहमद (33) पुत्र नावेद, मोहम्मद इरफान (44) पुत्र मोहम्मद, रेशमा (24) पुत्री इशहाक, फूल जहां (22) पुत्री ताहिर हुसैन, उपेंद्र चौहान (26) पुत्र कल्लू सिंह और चंदन (34) पुत्र जितेंद्र।

फैक्ट्री में पांच वर्ष पूर्व क्लोरीन गैस का सिलिंडर आया था। उपयोग में न आने के कारण उसे स्क्रैप यार्ड में रखा गया था। गैस किस लिए मंगाई गई थी, इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। खांसी और आंखों में जलन की शिकायत पर कर्मियों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। उपचार के बाद अधिकांश कर्मियों को छुट्टी दे दी गई है।
नासिर हुसैन, महाप्रबंधक एचआर, फ्लैक्सी टफ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed